Sunday, March 28, 2021
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से प्रकाशित 'हिमतरु' पत्रिका का युवा रचनाशीलता का कविता अंक मार्च, 2021 प्राप्त हुआ । अतिथि संपादक गणेश गनी और संपादक किशन श्रीमान के हौंसले और अथक मेहनत का परिणाम है यह अंक । हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा प्रदत्त वित्तीय अनुदान के अंतर्गत प्रकाशित इस विशेषांक में हिमाचल सहित देश भर से 75 युवा कवियों की कविताओं को समाहित किया गया है । गणेश गनी जी का बेबाक और सटीक संपादकीय और इसमें शामिल सभी कविताएं इस विशेषांक के शीर्षक 'कविता पर कोई संकट नहीं ' को जस्टिफाई करते हैं । प्रस्तुत विशेषांक में मेरी भी दो कविताओं को स्थान मिला है । संपादक मंडल का हार्दिक आभार !
Friday, March 26, 2021
Thursday, March 25, 2021
Saturday, March 13, 2021
'हिमाचल प्रदेश की प्रतिनिधि लघुकथाएं' नामक पुस्तक आज प्राप्त हुई । के.एल. पचौरी प्रकाशन, गाजियाबाद से प्रकाशित इस लघुकथा संग्रह का संपादन आदरणीय सुदर्शन वशिष्ठ जी ने किया है । पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के 32 लघुकथाकार शामिल हैं, जिनमें सर्वश्री सुदर्शन वशिष्ठ, रतन चंद 'रत्नेश', आशा शैली, डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, रतनचंद निर्झर, श्री निवास जोशी, रौशन जसवाल विक्षिप्त, गंगा राम राजी, आचार्य भगवान देव चैतन्य, तारा नेगी, कमल प्यासा, कृष्ण चन्द्र महादेविया, कुलदीप चंदेल, अदित कंसल, प्रदीप गुप्ता, अनिल कटोच, कुलराजीव पंत, अरुण गौतम, सुदर्शन भाटिया, जगदीश कपूर, देवराज डढवाल, डॉ. रजनीकांत, अशोक दर्द, मृदुला श्रीवास्तव, राजीव कुमार त्रिगर्ति, अर्चना नौटियाल, दीप्ति सारस्वत, मीनाक्षी 'मीनू', अनिल शर्मा नील, डॉ. सीमा शर्मा, सौरभ आदि शामिल हैं । प्रस्तुत पुस्तक में मेरी भी पांच लघुकथाओं को स्थान दिया गया है । प्रकाशक और संपादक मंडल का हार्दिक आभार ! हार्ड बाउंड इस पुस्तक के कागज की गुणवत्ता और छपाई उम्दा दर्जे की है । यह पुस्तक फ्लिपकार्ट या अमेज़न से मंगवाई जा सकती है ।
Thursday, February 18, 2021
Tuesday, February 16, 2021
Wednesday, January 27, 2021
Wednesday, January 20, 2021
Sunday, January 10, 2021
Wednesday, December 30, 2020
Sunday, December 6, 2020
Monday, November 9, 2020
Thursday, November 5, 2020
Tuesday, October 20, 2020
Saturday, October 10, 2020
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका कथा समवेत का ताजा अंक समीक्षा विशेषांक है, जिसमें काव्य संग्रह 'पत्थर तोड़ती औरत' की समीक्षा को भी स्थान मिला है । संपादक डॉ. शभुनाथ शुक्ल जी और समीक्षक डॉ. नितिन सेठी जी का हार्दिक आभार ! प्रस्तुत अंक में 24 कविता संग्रह, 28 कहानी संग्रह एवं 10 उपन्यासों पर समीक्षाएं प्रकाशित हुई हैं । पत्रिका का अंक सुंदर और संग्रहणीय बन पड़ा है, जिसके लिए संपादक महोदय और उनकी टीम बधाई की पात्र हैं । पत्रिका से चित्र उपलब्ध करवाने के लिए लखनऊ से सुप्रसिद्ध कहानीकार Ram Nagina Maurya जी का हार्दिक धन्यवाद !
Subscribe to:
Posts (Atom)

















































